एक महिला के साथ रेप…….

Cloud18
Click to Know More…

आगरा से दिल्ली लौट रही सऊदी अरब की एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। सन लाइट कालोनी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में रह रही है। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया है कि 5 नवंबर को उसकी दोस्त लुल उर्फ सोमानियन ने उससे मदद के लिए कहा था। उसे आगरा में अपना रेजिडेंशियल परमिट रिन्यू करवाना था।लुल को अंग्रेजी और हिंदी नहीं आती थी। लिहाजा वह दोनों अगले दिन आगरा चली गईं। वहां पर संबंधित पुलिस अधिकारी उन्हें नहीं मिला, तब लुल वहीं ठहर गई। जबकि यह महिला रात को एक मारुति वैन में दिल्ली के लिए सवार हो गई। उसमें फरीदाबाद का एक परिवार भी सवार था। फरीदाबाद में वह उतर गए।लिहाज महिला वैन में अकेली रह गई। इस पर ड्राइवर ने उसके बारे में पूछताछ शुरू कर दी। आश्रम के पास पहुंचने पर वह महिला को मालवीय नगर ले जाने की बजाए सराय काले खां बस अड्डे के पास सुनसान इलाके में ले गया। इसके बाद उसने महिला के साथ वैन में ही दुष्कर्म किया। किसी तरह महिला उसके चंगुल से छूट पाई।
उसका कहना है कि हो सकता है कि रेप के बाद ड्राइवर उसकी हत्या कर देता। उसने घटना की बारे में पुलिस को सूचना दी। हाल ही में बने नए पुलिस स्टेशन सनलाइट कालोनी में घटना की शिकायत दर्ज की गई। उसने बताया कि ड्राइवर मोटा था और उसकी उम्र करीब 35 साल की रही होगी। मारुति वैन का रंग सफेद बताया जा रहा है। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक ड्राइवर को गिरफ्तार करना तो दूर, उसका पता तक नहीं लगा पाई है।

About the Author

admin

2 Responses to “एक महिला के साथ रेप…….”

  1. A very nice niche blog, and a good design there sparks Simplicity yet complex algorithm of the internet. Thank You.

  2. between 30 and 40% of all cancers fake corum watches can be prevented tag heuer carrera replica and one third can be cured with early diagnosis movado watches Tag watches replica and subsequent treatment Now it is replica breitling watches patek philippe time for reinforced action! Those women men and children sufferingfrom cancer are our familiesor our friends For independently owned

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>