पिछले साल वो मेरी मम्मी रह चुकी है

Cloud18
Click to Know More…



१-एक आलसी से मित्र ने कहा : सुना है, तुम फौज में भरती हो रहे हो ?
आलसी : अरे नहीं, मुझे तो यह भी पता नहीं कि बंदूक का मुंह किधर रखकर चलाते हैं।
मित्र : इसमें क्या है ? तुम बंदूक का मुंह किधर भी रखकर चलाओ, देश का भला ही करोगे।

२-पुलिस में सिपाही की भर्ती परीक्षा में प्रश्न पूछा गया : ”अगर लोगों की भीड़ इकट्ठी होकर गड़बड़ कर रही हो तो उस भीड़ को तितर-बितर करने के लिये तुम क्या करोगे ?”
”चन्दा उगाहना शुरू कर दूंगा,” उम्मीदवार ने जवाब दिया।

३-फिल्म अभिनेताओं के दो बच्चे आपस में बात कर रहे थे।
पहला : पता है, कल रात मेरे पापा मेरे लिए एक नई मम्मी लेकर आए। वो बहुत अच्छी है।
दूसरा : जानता हूं। पिछले साल वो मेरी मम्मी रह चुकी है।

४-तीन कैदी जेल में बैठकर अपने-अपने अनुभव बता रहे थे।
पहला : मैं पिछले चुनाव में एक राष्ट्रीय दल के उम्मीदवार सखाराम का जोरदार समर्थन करने के जुर्म में यहां हूं।
दूसरा : और मैं उसी सखाराम का विरोध करने के कारण जेल की हवा खा रहा हूं।
तीसरा : बहुत खूब, और सखाराम मैं खुद हूं।

एक महिला (थर्मामीटर गलत पढ़कर फोन पर) : डॉक्टर साहब, कृपया जल्दी आइये। मेरे पति का टेम्परेचर 120 है।
डॉक्टर : अगर ऐसा है तो फिर मेरा काम नहीं! आप फायर ब्रिगेड को फोन कीजिये।



भेजा- पीयूष राय
आज़मगढ़ उ.प्र.

About the Author

Admin1

One Response to “पिछले साल वो मेरी मम्मी रह चुकी है”

  1. This article gives the light in which we can observe the reality. This is very nice one and gives in-depth information. Thanks for this nice article.

Leave a Reply

You can use these XHTML tags: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <blockquote cite=""> <code> <em> <strong>